नया ट्रेंड!, दिल्ली में किराए पर मिल रही गर्लफ्रेंड! इतना है एक दिन का किराया

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा ट्रेंड वायरल हो रहा है। जहां पर किराए पर गर्लफ्रेंड मिल रही है। जी हां, सही सुन रहे हैं आप। दिल्ली में एक युवती दिव्या ने “Rent Me for a Day” के नाम से सर्विस शुरू की है। इसमें कॉफी से लेकर मूवी डेट तक भी आप सर्विस बुक कर सकते है। सोशल मीडिया पर ये कार्ड भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस ट्रेंड को देखकर हैरान है। कई लोग तो मजाक में पूछ रहे है कि पैसे EMI में दे सकते है?
कितना है गर्लफ्रेंड बुक करने का एक दिन का किराया
रेट कार्ड में अलग-अलग पैकेज दिए गए हैं:-
- चिल कॉफी डेट: ₹1,500
- डिनर और मूवी डेट: ₹2,000
- फैमिली मीटिंग: ₹3,000
- इवेंट कंपेनियन: ₹3,500
- बाइक डेट: ₹4,000
- शॉपिंग स्प्री: ₹4,500
- एडवेंचर डे: ₹5,000
- वीकेंड टू-डे गेटअवे: ₹10,000
- सोशल मीडिया पोस्ट: ₹6,000

कैसे शुरू हुआ ट्रेंड?
लिनी उनागर नाम की यूजर ने X (पूर्व ट्विटर) पर दिव्या का रेट कार्ड शेयर किया है। जिसके बाद ही ये पोस्ट वायरल हो हुआ।एक युवती वीडियो में बताती है कि वो KoPartner.in प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड है। यहां पर लोग अपने लिए कंपेनियन बुक कर सकते हैं। लड़के शॉपिंग, मूवी, घूमने-फिरने और ट्रैवलिंग के लिए लड़किया बुक करा सकते हैं।
पोस्ट पर लोग दे रहे अपने रिएक्शन
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई। कुछ लोगों का कहना है कि ये आधुनिक और स्वतंत्रता का प्रतीक है। तो वहीं कुछ इसकी नैतिकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसपर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “EMI चलेगा क्या भाई?” तो वहीं दूसरे ने कहा, “ये तो नया बिजनेस मॉडल है”
विदेशों में पहले से चल रहा ये ट्रेंड
बता दें कि भारत के लिए भले ही ये नया हो। लेकिन विदेशों में “Rent a Girlfriend”, “Rent a Boyfriend” और यहां तक कि “Rent a Family” का भी कॉन्सेप्ट है। जो कि काफी लोकप्रिय भी है। जापान, चीन और कुछ यूरोपीय देशों में ये सर्विसेज काफी वक्त से चल रही हैं। अब भारत में खासकर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु आदि में भी ये सर्विसेज वायरल हो रही है।