Big NewsNational

नहीं बाज़ आ रहा Pakistan!, दिल्ली हमले के बाद एक और बड़ी साजिश हुई नाकाम!

Delhi Police arrest 4 linked with ISI: पाकिस्तान(Pakistan) अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आएगा। दिल्ली के लाल किले में हुए बम धमाके को अभी एक महीना भी नहीं गुजरा है कि राजधानी में एक और नई गंभीर साजिश की खबर सामने आई है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी (International Arms Smuggling) गिरोह का पर्दाफाश किया। इसके तार पाकिस्तान, चीन और तुर्किए से जुड़े मिले। पुलिस का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI संचालित कर रही है।

ये भी पढ़ें:- अल्मोड़ा में स्कूल के पास 161 जिलेटिन रॉड बरामद, विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद मचा हड़कंप

दिल्ली हमले के बाद सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी साजिश की नाकाम! Delhi Police arrest 4 linked with ISI

इस मामले में अब तक ग्रुप के चार मुख्य सदस्यों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इस चारों की पहचान मंदीप, दलविंदर, रोहन और अजय के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 10 उच्च तकनीकी सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टलें और 92 जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए। बताते चलें कि ये PX-5.7 तुर्की और PX-3 चीन में बनी हैं। जो कि खासकर स्पेशल फोर्स और सुरक्षा एजेंसिया इस्तेमाल करती है।

हथियारों की सप्लाई चेन और ISI का कनेक्शन

जांच में पता चला कि तुर्की और चीन से ये हथियार पाकिस्तान भेजे जाते थे। जिसके बाद ISI भारत में तस्करी करने में मदद करता था। ड्रोन के जरिए इन हथियारों को पाकिस्तान से पंजाब भेजा जाता। जिसके बाद वहां से दिल्ली और बाकी राज्यों में ये पहुंचाए जाते थे। पुलिस की माने तो इस गिरोह का मकसद भारत में भय का माहौल और खून-खराबा करना था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button