HighlightNational

दिल्ली में लौटा कोरोना!, मास्क न लगाने पर 500 का जुर्माना

mask wearing in delhiदेश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहें हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ा है। दिल्ली में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 2146 नए मामले आए हैं।

दिल्ली में कोरोना से पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना से 8 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। पिछले छह महीनों में ये सबसे अधिक है।

ऐसे में दिल्ली में सरकार ने कोरोना की पाबंदियों को फिर से लागू करना शुरु कर दिया है। दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। मास्क ने पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनसे 500 रुपए का जुर्माना लिया जाएगा। अधिसूचना के इस प्रावधान के तहत निजी चार पहिया वाहनों में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लागू नहीं होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें