National

Delhi Fire: अब न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में आग! रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

दिल्ली से एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आ रही है। यहां पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक मकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर तुरंत दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताते चलें कि अपर ग्राउंड फ्लोर में आग लगी थी। हालांकि गनीमत ये है कि किसी की भी इस घटना में जान नहीं गई।

दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग

दिल्ली पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में लगी इस आग मुें किसी के भी जख्मी होने की खबर नहीं है। बस एक कुत्ता जख्मी हुआ है। जिसे सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। तुरंत ही उसे पशु अस्तपाल भेज दिया गया।

बच्चे की मौत की खबर गलत

इस घटना से जुड़ी एक खबर सर्कुलेट हो रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि इसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। हालांकि वो खबर बिल्कुल गलत है। अधिकारियों ने बताया कि इस खबर में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। चार बच्चे और चार एडल्ट का रेस्क्यू किया जा चुका है। आग पर भी पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। अब इस मामले की जांच की जा रही है।

मालवीय नगर होटल अग्निकांड

बता दें बुधवार को मालवीय नगर में स्थित एक होटल और रेस्टोरेंट (‘होटल फ्लॉरिस स्टे’) में भीषण आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 13 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हादसे के बाद दिल्ली प्रशासन द्वारा अवैध रूप से चल रहे कई रेस्टोरेंट और होटल्स को सील करने की कार्रवाई भी की गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें