Big NewsNational

सुसाइड बॉम्बिंग…फर्राटेदार अंग्रेजी, मरने से पहले आतंकी उमर ने बनाया सनसनीखेज वीडियो, जानें क्या बोला?- Delhi Blast

Delhi Blast Terrorist Umar Suicide Bombing Video: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों को अहम सबूत मिल रहे है। इसी क्रम में टीम को धमाके के मुख्य आरोपी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला आतंकी डॉ. उमर का एक नया वीडियो हाथ लगा है। जिसने इस पूरे केस को और भी ज्यादा गंभीर बना दिया है। इस वीडियो में उमर साफ तौर पर सुसाइड बॉम्बिंग यानी कि आत्मघाती हमले की पैरवी करना नजर आ रहा है।

हमले से पहले आतंकी उमर ने बनाया सनसनीखेज वीडियो Delhi Blast Terrorist Umar Suicide Bombing Video

इस वीडियो में उमर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता नजर आ रहा है। खबरों की माने तो उमर ने ये वीडियो धमाके से पहले खुद ही रिकॉर्ड किया था। जांच टीम की माने तो इस वीडियो में आतंकी डॉ. की सोच, योजनाओं और उसकी कट्टरपंथी विचारधारा साफ झलक रही है। जिससे ये साफ पता चल रहा है कि वो इस तरह के हमले की तैयारी काफी लंबे समय से कर रहा था।

वीडियो में उमर ने क्या कहा?

वीडियो में उमर कहता नजर आ रहा है कि, “सबसे बड़ी गलती ये है कि लोग ये समझ ही नहीं पाते कि लिब्रोसिस बमबारी (या आत्मघाती बमबारी जैसी सोच) वास्तव में क्या होती है। ये किसी भी तरह से लोकतांत्रिक नहीं है, न ही किसी सभ्य समाज में स्वीकार की जा सकती है। इसके खिलाफ कई विरोधाभास और ढेरों तर्क मौजूद हैं।”

सुसाइड बॉम्बिंग की कही बात

उमर आगे कहता है, “आत्मघाती हमलों का सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि जब कोई व्यक्ति यह मान लेता है कि वह किसी तय समय और स्थान पर निश्चित रूप से मरने जा रहा है तो वह एक खतरनाक मानसिकता में प्रवेश कर जाता है। वह खुद को एक ऐसी स्थिति में रखता है जहां वह मान लेता है कि मौत ही उसकी एकमात्र मंज़िल है।”

आगे वो कहता है, “लेकिन वास्तविकता यह है कि किसी भी लोकतांत्रिक और मानवीय व्यवस्था में ऐसी सोच या ऐसी स्थिति को स्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह जीवन, समाज और कानून तीनों के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें