- Advertisement -
देहरादून : नशे के कारोबार में अब महिलाएं भी संलिप्त हो रही हैं और आए दिन गिरफ्तार हो रही है। ताजा मामला देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर का है जहां पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त एक महिला को 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि देहरादून में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोकथाम के लिए असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश-निर्देश जारी किये गये हैं। इसी के मद्देनजर गठित पुलिस टीम ने 13 दिसंबर की रात करीब 8.30 बजे महिला तस्कर को ट्रांसपोर्ट नगर वर्क शॉप के पास से गिरफ्तार किया। महिला की पहचान संगीता ( 45 वर्ष) पत्नी राजकिशोर साहनी निवासी मूल ग्राम/थाना सिमरी, जिला दरभंगा, बिहार और हाल निवासी झुग्गी झोपडी ट्रान्सपोर्ट नगर नियर आनाज गोदाम ,पटेलनगको के रुप में हुई। पुलिस ने महिला के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा भी बरामद किया।
महिला अभियुक्ता के विरुद्ध थाना पटेलनगर में एनडीपीसी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। महिला अभियुक्ता को आज समय से मा0 न्यायलय मे पेश किया जा रहा है।
- Advertisement -
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- संगीता पत्नी राजकिशोर साहनी निवासी मूल ग्राम/थाना सिमरी जि0 दरभंगा विहार व हाल निवासी झुग्गी झोपडी ट्रान्सपोर्ट नगर नियर आनाज गोदाम पटेलनगर देहरादून उम्र- 45 वर्ष ।