Big NewsDehradun News

देहरादून : होमगार्ड की संदिग्ध मौत, अगले महीने सिर पर सजना था सेहरा

devbhoomi news

ऋषिकेश : रानीपोखरी अंतर्गत इठराना रोड स्थित सिमलथ गांव में एक होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। होमगार्ड के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद साफ हो पाएगा की होमगार्ड की मौत कैसे हुई। जानकारी मिली है कि अगले महीने होमगार्ड की शादी होने वाली थी।

रानीपोखरी थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि सिमलथ गांव निवासी वीर सिंह (30) पुत्र चंदन सिंह बीते बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। गुरुवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।परिवार वाले परेशान हो गए और अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने थाना रानीपोखरी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बाहर से दरवाजा तोड़कर देखा तो वीरसिंह फंदे से पंखे के हुक से लटका हुआ था। पुलिस को घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है। जानकारी मिली है कि मृतक तनाव में था। पुलिस ने आशंका जताई है कि शायद इसी कारण उसने आत्महत्या की है।

जानकारी मिली है कि अगले महीने अक्टूबर में होमगार्ड वीर सिंह के सिर पर सेहरा सजना था। लेकिन उस घर में मातम छा गया। परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुटे थे और शादी के कार्ड बंट चुके थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि वो बेटे को फिर कभी देख नहीं पाएंगे। इस खबर से होमगार्ड वीर सिंह के परिवार और सिमलथ गांव में शोक की लहर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें