Big NewsDehradun News

देहरादून। संदिग्ध हालात में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

MRATAKदेहरादून में रेसकोर्स इलाके में एक घर में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में दोनों के जहर के इंजेक्शन लगाकर सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। मामला प्रेमप्रसंग का माना जा रहा है।

आपको बता दें कि रेसकोर्स इलाके में एक घर में युवक और युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर 25 साल के राहुल और शिल्पा का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। इलाके के लोगों की माने तो शिल्पा शादीशुदा थी ।

शवों को देखकर लगता है कि जहर के चलते दोनों की मौत हुई है। दोनों के जहर का इंजेक्शन लगाए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें