Big NewsDehradun News

देहरादून। शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाई, प्रापर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा

rapeदेहरादून में एक प्रापर्टी डीलर पर शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि देहरादून के पटेलनगर कोतवाली में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में उसने बताया कि 2018 में उसकी दोस्ती माजरा इलाके में रहने वाले प्रापर्टी डीलर नसीम अहमद से हुई।

नसीम ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और एक दिन उसे बह्मपुरी स्थित एक मकान में बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला गर्भवती हो गई तो नसीम ने उसके मारपीट की जिससे उसका गर्भपात हो गया।

बाद में दबाव डालने पर नसीम ने 2020 में उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद नसीम का व्यवहार पहले से अधिक आक्रामक हो गया और अक्सर मारपीट करने लगा। इसके बाद महिला का आरोप है कि नसीम ने उसे घर से निकाल दिया।

बाद में नसीम ने महिला को फिर एक बार तलाक की बात करने के लिए अपने पास बुलाया। इस दौरान उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया।

महिला की इस शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें