Big NewsDehradun News

रायपुर फायरिंग कांड का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून के रायपुर थाना इलाके में शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि ये फायरिंग किसी गैंगवार का नहीं, बल्कि आपसी रंजिश का मामला था।

रायपुर फायरिंग केस का खुलासा

दरअसल रायपुर में तीन जुलाई की रात करीब 09:00 बजे दिवाकर खंडूड़ी अपने दोस्त दोस्त नवीन राणा और रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के ठेके के बाहर खडे थे। इसी दौरान तीन से चार अज्ञात लोग दौडते हुए आए और पिस्टल से दो फायर किए। इस फायरिंग में एक गोली उनके साथी नवीन राणा के कंधे पर लगी। साथ ही दूसरी गोली पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा के पैर पर लगी। तुरंत ही दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:- देहरादून में फिर चली गोलियां!, दो बेगुनाहों को लगी गोली, फायरिंग से मचा हड़कंप

रायपुर में दो राउंड फायरिंग

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला। साथ ही पीड़ित व्यक्तियों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूूछताछ कर आरोपियों के खिलाफ जानकारी जुटाई गई।

पुरानी रंजिश की वजह से की गई फायरिंग

पूछताछ में बिजनौर निवासी अक्षय प्रधान व उसके साथियों की संलिप्ता प्रकाश में आई। जिनकी घायल व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा से पहले से रजिंश चल रही थी। जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गैर प्रान्त व अन्य सम्भाविंत स्थानों पर रवाना किया गया।

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपी अरुण कुमार, सन्नी कुमार और आदर्श सिंह को थानो रोड से गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

बिजनौर में एक शादी के दौरान हुआ था विवाद

पूछताछ में पुलिस टीम को पता चला कि घटना का मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान है। जो कीरतपुर बिजनौर का रहने वाला है। कुछ समय पहले उसका बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान घायल कमेन्द्र शर्मा व उसके साथियों से विवाद हो गया था। तथा तब से ही उनके बीच रजिंश चली आ रही थी।

आरोपी द्वारा लगातार घायल कमेन्द्र शर्मा के दोस्त अक्षय, जो गुडगांव में रहता है, को लगातार फोन कर गाली-गलौच व धमकी दी जा रही थी। इसी बात को लेकर कमेन्द्र शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ अक्षय प्रधान व उसके साथियों कोे सबक सिखाने के लिए 6 नंबर पुलिया के पास पहुंचा। जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हुई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें