Dehradun NewsUttarakhand

यस सर, ये है आपकी पार्किंग, हैप्पी शॉपिंग सर, कुछ ऐसा सुनाई देगा आपको अब देहरादून में

राजधानी देहरादून में अब जाम के झाम और पार्किंग की टेंशन से दूनवासियों और पर्यटकों को निजात मिलने वाली है। दरअसल देहरादून यात्रा पुलिस ने दूनवासियों के लिए पार्किंग की समस्या का हल खोजते हुए एक पार्किंग सेवा देने वाली प्लस मोबाइल एप्लीकेशन से हाथ मिलाया है।

एप को दी शहर के 400 पार्किंग स्थल की सूची

यातायात पुलिस ने मंगलवार को इस एप से शहर के 400 छोटे-बड़े और पेड-अनपेड पार्किंग स्थलों की सूची दी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब लोग एक क्लिक पर पार्किंग बुक कर सकते हैं। ये एप खुद आपको रास्ता दिखाते हुए पार्किंग स्थल तक पहुंचाएगा।

घर से निकलने से पहले ही करा सकते हैं पार्किंग रिजर्व

शहर में पार्किंग की समस्या के चलते आए दिन देहरादून की सड़कों पर जाम लगा रहता है। पार्क प्लस एप के माध्यम से तीन किलोमीटर की परिधि में मौजूद पार्किंग स्थलों में अपने वाहन के लिए पार्किंग बुक की जा सकती है। इसमें कुछ मुफ्त पार्किंग की सुविधा भी है।

जानकारी के मुताबिक एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने बताया कि इसके लिए पार्क पुलिस नाम के मोबाइल एप्लीकेशन को शहर और आसपास के करीब 400 पार्किंग स्थल का डाटा दिया गया है। इसमें कुछ मुफ्त पार्किंग है तो कुछ का शुल्क देना होगा।

ऐसे ले पार्क प्लस एप से सेवा का लाभ

पार्क प्लस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। इसके बाद अपने निकट की पार्किंग को खोजें। नेविगेशन आइकन पर क्लिक करें और पार्किंग स्थान पर पहुंचें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें