Dehradun NewsHighlight

दहल गया देहरादून!, बीते 16 दिनों में पांच मर्डर, नहीं थम रहा अपराध का सिलसिला

Dehradun News: राजधानी देहरादून में आज दिनदहाड़े चली गोली से एक बार राज्य में दहशत फैल गई है। इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज 13 फरवरी को राजपुर रोड सिल्वर सिटी के पास जिम से बाहर निकल रहे एक युवक की सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। हालांकि ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी फाररिंग की घटना सामने आई थी। हत्याओं का आकंड़ा देखे तो बीते 16 दिनों में केवल राजधानी में ही पांच मर्डर के मामले सामने आए है। जो काफी चौंकाने वाले है।

13 फरवरी 2026: सिल्वर सिटी गोलीकांड: युवक की गोली मारकर हत्या Silver City man shot Dead

राजपुर रोड सिल्वर सिटी के पास जिम से बाहर निकल रहे एक युवक की सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है। वो काशीपुर का रहने वाला था।

Dehradun man shot dead in Silver City Was history sheeter gangster

इसके साथ ही विक्रम के झारखंड के रांची के गैंग से भी तार जुड़े थे। वो झारखंड का हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर था। दिन दहाड़े विक्रम सिंह की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। SSP देहरादून अजय सिंह की माने तो ये हत्या गैंगवार की वजह से भी हो सकती है। इसपर क्लिक कर और विस्तार से पढ़ें

11 फरवरी 2026: गैस ऐजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड Arjun sharma Murder Case

dehradun

दो दिन पहले ही देहरादून के तिब्बती मार्केट में बुधवार यानी 11 फरवरी को दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला था कि अर्जुन की मां ने ही अन्य के साथ मिलकर 12 लाख रूपए में अर्जुन की सुपारी दी थी। और विस्तार से पढ़ने के लिए इसपर क्लिक करें

2 फरवरी 2026: देहरादून में गुंजन की गला रेतकर हत्या

dehradun

2 फरवरी को देहरादून के मच्छी बाजार के पास दिन दहाड़े गुंजन नाम की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान आकाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से गुजंन का पिछले 2 साल से प्रेम-प्रसंग था। गुंजन मच्छी मार्किट के दूल्हा बाजार की एक दुकान पर काम करती थी। आरोपी युवक शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था।

31 जनवरी 2026: ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या 

dehradun

ऋषिकेश के शिवाजी नगर में 31 जनवरी की रात महिला प्रीति रावत की घऱ में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी सुरेश गुप्ता महिला का प्रेमी निकला। पुलिस ने अनुसार आरोपी का महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते बढ़ते तनाव की वजह से आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतारा।

9 जनवरी 2026: विकासनगर में 18 साल की छात्रा की हत्या

dehradun

29 जनवरी को विकासनगर में 12वीं क्लास की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। 18 साल की युवती का शव ढालीपुर स्थित शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें