Dehradun NewsBig News

Arjun murder case: सगे भाईयों ने की हत्या, पुलिस ने किए बड़े खुलासे

Arjun murder case: देहरादून के तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की अर्जुन पर गोली चलाने वाले शूटर पंकज और राजीव दोनों भाई हैं। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की मां समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विनोद उनियाल का ड्राइवर था शूटर

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज विनोद उनियाल का ड्राइवर है। मृतक का अपनी मां बीना शर्मा से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में ये भी पता चला है कि मृतक की मां ने अपने बेटे की दिनचर्या के बारे में उसके मैनेजर से जानकारी ली थी।

करोड़ों के लेन-देन को लेकर मां से था विवाद

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि विनोद उनियाल और मृतक की मां बीना शर्मा काफी सालों से एक दूसरे के संपर्क में थे। बीना शर्मा विनोद को करोड़ों रुपए की रकम तक दे चुकी थी। जिसके चलते अर्जुन का अपनी मां से झगड़ा रहता था। जांच में सामने आया कि अर्जुन शर्मा का अपनी मां बीना शर्मा और उनके सहयोगियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

रडार में आई मरियतक के मां की भूमिका

जीएमएस रोड स्थित एक संपत्ति का करीब 14 करोड़ रुपए में सौदा हुआ था, जिसमें से 8 करोड़ रुपए दिए जा चुके थे। शेष भुगतान और मालिकाना हक को लेकर विवाद गहरा गया था। आरोप है कि मृतक की मां और सहयोगियों ने अर्जुन को रास्ते से हटाने के लिए 12 लाख में शूटरों से सौदा किया था। इसमें से 3 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे।

ये भी पढ़ें: देहरादून में दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक की हत्या मामला, सामने आया बड़ा अपडेट

मां से भी पूछताछ जारी

एसएसपी ने बताया मुख्य आरोपी पंकज राणा और राजीव उर्फ राजू ने पूछताछ में हत्या की सुपारी लेने की बात कबूल की। पुलिस ने साजिश में शामिल मृतक की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें