Dehradun News

देहरादून गोलीकांड: मृतक हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर!, 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

देहरादून गोलीकांड: देहरादून (Dehradun News) में आज सुबह-सुबह एक बार फिर राजधानी दहल गई। जब राजपुर रोड़ (Rajpur Road) स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स (Silver city) में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। इसी बीच अब खबर आ रही है कि मृतक विक्रम शर्मा झारखंड का हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर है। विक्रम और इसके साथियों पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

देहरादून गोलीकांड: मृतक हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर!, 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। वो काशीपुर में रह रहा था। वहां वो स्टोन क्रेशर था। पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर था। मूल रूप से वो झारखंड के जमदेशपुर का रहने वाला था। उसके रांची के गैंग से भी तार जुड़े थे। फिलहाल वो देहरादून के रेस कोर्स इलाके में रह रहा था। उत्तराखंड में विक्रम प्रॉपर्टी और खनन से जुड़े काम करता था।

रांची के गैंग से जुड़े थे तार

इसपर और इसके साथियों पर 50 से अधिक मुकदमे भी हैं। 2017 में रांची एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ये जमानत में बाहर था। तो वहीं SSP देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।

जिम से बाहर वो अपने साथ पिस्टल लेकर आया था। हमलावर पैदल चलकर विक्रम के पास आए और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिससे मृतक को पिस्टल निकालने का समय ही नहीं मिला। एसएसपी की माने तो ये हत्या गैंगवार की वजह से भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- दहल गया देहरादून!, बीते 16 दिनों में पांच मर्डर, नहीं थम रहा अपराध का सिलसिला

गेंगस्टर अखिलेश सिंह का आपराधिक गुरु था विक्रम शर्मा

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर गेंगस्टर अखिलेश सिंह का आपराधिक गुरु विक्रम शर्मा था। शातिर विक्रम देहादून में रह रहा था। विक्रम और अखिलेश के साथ में कई मामलों में मुकदमे दर्ज है। विक्रम-अखिलेश से जुड़ी चर्चित घटनाओं में से एख 2 नवंबर 2007 की है। दोनों पर साकची आम बागान के पास लेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या का भी मुकदमा दर्ज है। विक्रम शर्मा के साथी अखलेश का आपराधिक इतिहास है। जिसमें कई मामलो में विक्रम शर्मा भी शामिल था।

  • 15 मार्च 2008 – साकची में रवि चौरसिया पर फायरिंग
  • 20 मार्च 2008- साकची में पूर्व जज आरपी रवि पर फायरिंग
  • 16 मई 2008 – साकची में श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे के घर पर फायरिंग
  • 25 जुलाई- बिष्टुपुर में कांग्रेसी नेता नट्‌टू झा के कार्यालय पर गोली चली
  • 17 अगस्त 2008- बर्मामाइंस में अपराधी परमजीत सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह की ससुराल में फायरिंग
  • 28 अगस्त 2008- साकची में ठेकेदार रंजीत सिंह पर फायरिंग
  • 17 सितंबर 2008- एमजीएम अस्पताल मोड़ पर बंदी परमजीत सिंह पर फायरिंग
  • 4 अक्टूबर 2008-बिष्टुपुर में बाग-ए-जमशेद के पास टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम सिंह की हत्या
  • 2008- बिष्टुपुर में कीनन स्टेडियम के पास ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा की हत्या

ये भी पढ़ें:- देहरादून में फिर गोलीकांड!, दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

बताते चलें कि राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास व्यक्ति जिम से बाहर निकल रहा था। तभी दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि बदमाशों ने तीन फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें