Big NewsDehradun News

देहरादून। ITBP में हेड कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप

FILE

 

देहरादून के सीमा द्वार स्थित ITBP कैंप में एक हेड कॉस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। हेड कॉन्सटेबल को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ITBP की जीडी 23वीं बटालियन में तैनात हेड कॉन्सटेबल सिद्धिराम गॉड सात फरवरी को जिम ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।

हेड कॉन्सटेबल के खुद को गोली मारे जाने के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल किया गया। अस्पताल में हेड कॉन्सटेबल ही हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं आत्महत्या की कोशिशों के पीछे क्या वजह रही ये पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि ये कदम किसी तनाव में उठाया है।

वहीं हेडकॉन्सटेबल के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें