Dehradun NewsHighlightUttarakhand

सरकारी नौकरी का झांसा देकर देहरादून की युवती संग दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

सहारनपुर के युवक ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर देहरादून की युवती संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी युवक के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सरकारी नौकरी का दिया झांसा

जानकारी के मुताबिक देहरादून निवासी एक युवती ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत की थी। युवती का कहना है कि पिछले दिनों उसकी पहचान सचिन बंसल निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर के साथ हुई थी। सचिन ने कहा था कि उसकी सरकारी विभागों में अच्छी जान पहचान है। उसने युवती की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

इस दौरान युवती और आरोपी युवक दोनों आपस में मिलते रहे। बीते 16 मार्च को सचिन ने युवती को उसका जन्मदिन मनाने के लिए मंडी के पास एक होटल में बुलाया। युवती के अनुसार वहां पर सचिन ने शराब पी और उसे भी जबरदस्ती पिलाने की कोशिश की।

कोल्ड्रिंक में मिला कर परोसी शराब

युवती ने जब शराब पीने से मना किया तो सचिन ने युवती की कोल्ड्रिंक में शराब मिला दी। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती से दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपी सचिन बंसल के खिलाफ दुष्कर्म और गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें