Dehradun NewsHighlight

देहरादून : यू-ट्यूबर रेबल सदानंद पती के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला ने लगाए ये गंभीर आरोप

देहरादून।रेबल सदानंद पती सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. फेसबुक पर अक्सर वो लाइव आते हैं और कई मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस को जगाते हैं लेकिन अब उन पर ही गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं केतहत मुदकमा दर्ज किया गया है। बता दें कि रेबल सदानंद पती आज कल ज्यादातक देहरादून में एक्टिल हैं और अक्सर देहरादून में नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए नशा तस्करी का लाइव खुलासा कर रह हैं। लेकिन अब वो खुद फंस गए.

बता दें कि उन पर महिला को जबरन कार में बैठाकर ले जाने, गहने लूटने, अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है और उनके खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह की कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि रायपुर निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि 10 नवंबर की शाम को वह दुकान से सामान लेकर पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। बुद्धा चौक के पास उसे दो व्यक्ति मिले और उसका वीडियो बनाने लगे। आरोपितों ने महिला से कहा कि जैसा वे कहेंगे, वहीं कैमरे के सामने कहना, ऐसा नहीं करने पर वह उसे जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों आरोपित महिला को जबरन कार में बैठाकर प्रेमनगर की तरफ ले गए।

महिला का आरोप है कि वहां अकेले में कार रोकी और उसके गहने उतरवाए। इतना ही नहीं उसके साथ अश्लील हरकत भी की। इसी दौरान प्रेमनगर की तरफ से सेना का वाहन आया तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख आरोपित फरार हो गए। इससे पहले आरोपितों ने उसे धमकी दी कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देंगे। बाद में यह वीडियो वायरल भी हो गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें