UttarakhandDehradun NewsHighlight

देहरादून: शाही अंदाज में हुई बाहुबली आनंद के बेटे की शादी, इन दिग्गजों की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय

बिहार के बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी बुधवार रात देहरादून के कैनाल रोड स्थित लक्सेरिया फार्म हाउस में हुई। इस शादी में कई बड़े नेता और कारोबारी भी शामिल थे।

शाही अंदाज में हुई शादी

बता दें बाहुबली आनंद के बेटे चेतन की शादी डॉक्टर आयुष सिंह के साथ बुधवार रात बेहद निजी कार्यक्रम में हुई। चेतन की शादी खूब शाही तरीके से की गई। इस हाई प्रोफाइल शादी में फार्म हाउस को फूलों से सजाया गया। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शादी में केवल करीबी लोगों को आने की अनुमति थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में करीब 300 लोग शामिल थे।

कोश्यारी और हरदा भी रहे मौजूद

जानकारी के मुताबिक आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली के साथ तीन दिन पहले ही देहरादून पहुंच गए थे। बिहार के बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी में कई बड़े राजनेताओं के अलावा, हरीश रावत, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी।

ऑउटफिट बना चर्चा का विषय

शादी में चेतन आनंद ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ ही आयुषी ने मैरून कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसमें आयुषी काफी खूबसूरत लग रही थी। इसके अलावा आनंद मोहन ने पिंक कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी।

जानें कौन हैं आनंद मोहन

बता दें बाहुबली जेडीयू के पूर्व सांसद आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। जो कि पिछले ही दिनों पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। उनकी पत्नी लवली आनंद भी सांसद रह चुकी है। आनंद के बेटे चेतन जेडीयू से विधायक हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें