Big NewsDehradun NewsUttarakhand

देहरादून: बातचीत बंद होने से खफा प्रेमी ने वीडियो कॉल में गर्लफ्रेंड के सामने लगाई फांसी, मौके पर मौत

युवती से बातचीत बंद होने से खफा बीटेक के छात्र ने वीडियो कॉल में अपनी प्रेमिका के सामने ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बता दें कुछ समय पहले ही किसी बात पर अनबन के चलते युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया था। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

बातचीत बंद होने से था खफा

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक शुभम पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह निवासी मुजफ्फरपुर मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह प्रेमनगर क्षेत्र के तुलाज इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। शुभम काफी समय से एक युवती से प्यार करता था। लेकिन कुछ समय पहले ही युवती ने उससे बातचीत बंद कर उसे ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद से शुभम काफी परेशान रहने लगा।

नस काट कर डाल दिया स्टेटस

शुभम प्रेमनगर क्षेत्र में ही अपने एक साथी के साथ हॉस्टल में रहता था। बीती रात शुभम का दोस्त खाना खाने के बाद घूमने चला गया। इस बीच शुभम ने अपने हाथ की नस काट स्टेटस में फोटो लगा ली। युवती से प्यार करने की बात स्टेटस में लिख दी। युवती की दोस्तों ने जब शुभम का स्टेटस देखा तो इसकी जानकारी युवती को दी।

मौके पर प्रेमी की मौत

आनन-फानन में युवती ने शुभम को अनब्लॉक कर फोन लगाया। युवती से शुभम को इस तरह की हरकत कर ब्लैकमेल न करने को कहा, जिस पर शुभम आग बबूला हो गया। शुभम ने कमरे में रखी रस्सी ली और वीडियो कॉल में ही पंखे से बांधकर फांसी लगा ली। घबराई युबती ने उसके साथी को फोन कर इसकी जानकारी दी।

शुभम का साथी जब तक पहुंचता तब तक वह फंदे से लटक चुका था। अन्य साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच साथियों ने दरवाजा तोड़कर शुभम के शव को फंदे से उतारकर ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर एसओ पीडी भट्ट ने बताया किइस मामले में मृतक छात्र के साथियों से पूछताछ कि जा रही है। शुभम के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें