Dehradun NewsHighlight

देहरादून : सेक्स रैकेट में संलिप्त 2 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद, 3 को छुड़ाया

देहरादून : देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक महीने में 4 सेक्स रैकेटों का खुलासा हुआ। जिसमे अब तक कई लोग गिरफ्तार हुए। तो वहीं आज मंगलवार को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने लेहमन पुल हरबर्टपुर पर चेकिंग के दौरान अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। साथ ही पुलिस ने तीन पीड़िता को सेक्स रैकेट के धंधे से निकालकर आजाद कराया।

पूछाताछ में आरो‍पि‍तों ने अपने नाम अक्षय कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी ग्राम सट्टा रसूलपुर शामली उत्तर प्रदेश और मुकर्रम उर्फ मोनू पुत्र रमजान निवासी ग्राम जीवनगढ़ थाना विकास नगर जनपद देहरादून बताया। वहीं, पुलिस फरार चल रहे राजकुमार पुत्र शिव कुमार महतो निवासी बाल्मीकि बस्ती विकास नगर देहरादून की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपितों के चंगुल से तीन पीड़ितों को छुड़ाया।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि अभियुक्त गण उनको नौकरी का झांसा देकर एवं गरीबी का फायदा उठाकर अनैतिक देह व्यापार के धंधे में लगा देते हैं। आरोपितों को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें