Big NewsDehradun News

आज देहरादून आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यातायात प्लान हुआ जारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने देहरादून दौरे पर हैं। सोमवार शाम रक्षा मंत्री राजधानी दून में भाजपा की ओर से यहां आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

आज देहरादून आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून में भाजपा की ओर से यहां आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन सर्वे आडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के लिए पूर्व सैन्य अधिकारी व जवानों को आमंत्रित किया गया है।

इसके साथ ही कार्यक्रम के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के निदेशक, पूर्व नौकरशाह, वैज्ञानिक, अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी वर्ग से जुड़े वरिष्ठ लोग और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अमर उजाला संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

यातायात प्लान हुआ जारी

यातायात पुलिस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देहरादून दौरे को लेकर यातायात प्लान जारी किया है। इस प्लान के तहत कैंट रोड, जीएमएस रोड, आइएसबीटी मार्ग, हाथीबड़कला मार्ग, सेंट ज्यूड्स चौक पर दोपहर साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक कुछ रूटों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित, डायवर्ट या फिर बंद भी किया जा सकता है।

यातायात पुलिस ने लोगों से की ये अपील

रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोमवार को दुपहिया व चौपहिया वाहनों के प्रयोग से बचें या लिंक मार्गों का प्रयोग करें।

इसके साथ ही यातायात पुलिस ने कहा है कि जिले में सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी साढ़े पांच बजे के बाद ही अपने गंतव्य स्थलों के लिए प्रस्थान करें।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें