Big NewsUttarakhand

आज उत्तराखंड पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

RAJNATH SINGH
FILE

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड पहुंच रहें हैं। वो दशहरे के मौके पर चीन सीमा पर जवानों के साथ मौजूद रहेंगे और उनके साथ ही दशहरा मनाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम 4.30 पर देहरादून के जॉली ग्रांट एअरपोर्ट पहुंच जाएंगे। एअरपोर्ट से वो देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित आर्मी गेस्ट हाउस में जाएंगे। रक्षा मंत्री यहां रक्षा मंत्रालय के एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इसके बाद वो आर्मी गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

इसके बाद पांच अक्टूबर की सुबह वो माणा और औली भी जाएंगे। चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ ही रक्षा मंत्री दशहरा मनाएंगे। जवानों के साथ वो शस्त्र पूजा करेंगे और ‘बड़ा खाना’ में भी शामिल होंगे। इसके बाद वो दिल्ली लौट जाएंगे।

Back to top button