Deepika-Ranveer IN Koffee With Karan 8: बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ खबरों में छाया हुआ है। शो का जल्द ही सीजन 8 आने वाला है। ऐसे में इस शो में सबसे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आएंगे। शो में पहले मेहमान बनकर दीपवीर अपनी शादी का वीडियो भी दिखाएंगे।
फैंस पहली बार देखेंगे दीपवीर का शादी का वीडियो
बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करण के टॉक शो में अपनी शादी का वीडियो दिखाएंगे। दोनों ही एक्टर्स के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। पहली बार दर्शक किसी टीवी शो में शादी का वीडियो देखेंगे। ऐसे में जिन फैंस को deepika-रणवीर की शादी के वीडियो का इंतज़ार था अब उनका ये इंतज़ार जल्द ही खत्म होगा।
ग्रैंड हुई थी दीपवीर की वेडिंग
शादी के पांच साल बाद दोनों ही कलाकार किसी टॉक शो में एक साथ दिखाई देंगे। खबरों की माने तो SHOW में वो अपनी शादी की क्लिप्स दिखाएंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर कपल की शादी की बीटीएस VIDEO काफी वायरल हुई थी। दोनों की काफी धूम-धाम से शाही अंदाज़ में शादी हुई थी।
2018 में हुई थी शादी
रणवीर और दीपिका ने ग्रैंड वेडिंग की थी। इटली के लेक कोमो में साल 2018 में दोनों ने शादी की थी। सोशल मीडिया पर दोनों की KAYI साड़ी फोटोज और वीडियोस लीक हुई थी। जिसमें रणवीर और दीपिका काफी खूबसूरत लग रहे थे। दीपिका दुल्हन के लिबाज़ में काफी सुन्दर लग रही थी।