Singham Again: 15 अक्टूबर से नवरात्री शुरू हो चुके है। ऐसे में नवरात्री के पहले दिन दिन बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने फैंस के लिए सरप्राइज लेकर आई।
अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म से अपना लुक रिवील कर दिया है। मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण भी एहम कीतरदार में नज़र आएंगी। ऐसे में इस फिल्म से उन्होंने अपने किरदार का पोस्टर जारी किया है।
दीपिका ने शेयर किया पोस्टर(Singham Again)
सिंघम अगेन(Singham Again) में दीपिका ने अपने किरदार का लुक रिवील कर दिया है। इस फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम शक्ति शेट्टी है।दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर दो पोस्टर शेयर किए है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री पुलिस की यूनिफार्म में दिखाई दे रही है। अभिनेत्री एक्शन मोड में नज़र आ रही है। दशकों को उनके ये अवतार काफी पसंद आ रहा है।
पति रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट
दीपिका के द्वारा शेयर किए गए इस फोटो में यूजर जमकर कमेंट कर रहे है। फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी दीपिका के इस लुक पर रियेक्ट कर रहे है। इस लिस्ट में उनके पति रणवीर सिंघ भी शामिल है।
रणवीर ने दीपिका के लिए कमेंट कर लिखा ‘आग लगा देगी..।’ इसके अलावा कमेंट करने वालों की लिस्ट में ऋतिक रोशन, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर समेत कई कलाकारों ने दीपिका के इस किरदार की तारीफ की।