Dehradun NewsHighlight

देवास्थनम बोर्ड को लेकर फैसला जल्द, समिति के अध्यक्ष ने CM को सौंपा अन्तिम रिपोर्ट

devbhoomi news

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार शाम को ऋषिकेश में देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने भेंट की। उन्होंने बोर्ड के सम्बन्ध में समिति द्वारा तैयार किया गया अन्तिम प्रतिवेदन आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन का परीक्षण कर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सचिव एच.एस.सेमवाल उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें