Dehradun NewsBig News

SPS राजकीय चिकित्सालय में तैनात डेंटल सर्जन की मौत, OPD में मरीजों की जांच के दौरान आया हार्ट अटैक

ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में तैनात डेंटल सर्जन डाॅ. ललित जैन की अस्पताल में मरीजों को देखने के दौरान मौत हो गई. मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है.

SPS राजकीय चिकित्सालय में तैनात डेंटल सर्जन की मौत

मिली जानकारी के अनुसार सीएमएस डाॅ. पीके चंदोला ने बताया कि शनिवार को हर रोज की तरह डाॅ. ललित जैन (52) ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे थे. अचानक उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

15 जून को ली थी ऋषिकेश में तैनाती

बता दें डॉ ललित जैन की पत्नी भी नरेंद्रनगर के सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं. सूचना मिलते ही उनकी पत्नी ऋषिकेश पहुंची. बता दें डॉ ललित जैन ने 15 जून 2023 को ऋषिकेश में तैनाती ली थी. इससे पहले वो सीएचसी चंबा में तैनात थे. डॉ जैन मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें