Nainital News

दोस्‍तों के साथ गढ़वाल से नैनीताल घूमने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, रात को किया था ये काम

devbhoomi news

नैनीताल : श्रीनगर गढ़वाल से दोस्तों के साथ घूमने नैनीताल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर से युवक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिली कि युवक ने रात में दास्‍तों के साथ जमकर शराब पी थी। जिसके देर रात उसकी तबीयत खराब हो गई थी। दोस्‍त उसे लेकर अस्‍पताल पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर गढ़वाल निवासी अनुराग पुत्र दिगंबर बुधवार को अपने 3 दोस्तों के साथ घूमने के लिए श्रीनगर गढ़वाल ले नैनीताल आया था। दिनभर घूमने के बाद देर शाम सभी दोस्तों ने साथ बैठकर काफी शराब पी और फिर सब सो गए लेकिन देर रात अचानक अनुराग की तबीयत खराब हो गई। होटल कर्मियों को सूचना देने के बाद दोस्त उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मृतक के स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी है। स्वजनों के पहुंचते ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हृदयघात का मालूम पड़ रहा है। फिर भी अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें