Big NewsUdham Singh Nagar News

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में एक युवक संदिग्ध हालात में अपने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

रुद्रपुर में आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी राजू उर्फ पंचू (26 साल) का शव अपने कमरे में ही फंदे से लटकता हुआ मिला।

नशा करने का आदि था युवक

बताया जा रहा है कि युवक नशा करने का आदि था। माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौक के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

परिजनों में मचा कोहराम

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। मृतक की पत्नी हैदराबाद में रहकर काम करती है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने उसे टेंट का काम खुलवाकर दिया था। लेकिन नशे का आदि होने के कारण उसने नशे के लिए सब सामान बेच दिया था। युवक की मौत के बाद से परिजनों में कोहरमा मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें