Big NewsDehradun News

औंधे मुंह पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी

देहरादून के कलसी तहसील से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राजस्व क्षेत्र समाल्टा में खड्ड से एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गयी। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

युवक की शिनाख्त जारी

घटना शुक्रवार की है। साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर स्थित गाड खड्ड में चारा पत्ती लेने गए ग्रामीणों को युवक को शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। सूचना पाकर उप निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं ।

हत्या की आशंका

मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मौके से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार SDM हर गिरी गोस्वामी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें