Dehradun NewsBig News

भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया विधायक शैलारानी रावत का पार्थिव शरीर, CM समेत BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा से विधायक रही शैलारानी रावत का पार्थिव शरीर भाजपा के प्रदेश कार्यालय लाया गया. जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने शैलारानी रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. शैलारानी रावत की मौत के बाद से उनके परिजनों समेत भाजपा में शोक की लहर है.

प्रदेश कार्यालय लाया गया विधायक शैलारानी रावत का पार्थिव शरीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शैलारानी रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान प्रदेश कार्यालय में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल भी मौजूद रही.

CM समेत BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने कहा शैलारानी रावत का इस तरह चले जाना बहुत दुखद है. उनका पूरा जीवन संघर्षशील रहा है. वह क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा से ही संघर्ष करती रही हैं. बता दें मंगलवार रात शैलारानी रावत ने मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह लम्बे समय से बीमार चल रही थी. उनकी मौत की खबर के बाद से भाजपा शोक में डूबी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें