Nainital NewsHighlight

पेड़ से लटक मिला ITBP के जवान का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

लालकुआं में आईटीबीपी के जवान का शव पेड़ में लटका मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आईटीबीपी परिसर में अफरा- तफरी मची हुई है।

पेड़ से लटक मिला ITBP के जवान का शव

घटना बीते गुरुवार की है। दोपहर को गौला रेंज के वन कर्मियों ने हिरण बाबा मंदिर के पीछे गौला के जंगल में एक पेड़ की टहनी से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। वनकर्मियों ने घटना की सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उत्तरकार कब्जे में ले लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान चंदन कुमार (26) पुत्र किशन राम मूल निवासी गढ़ाई गंगोली पिथौरागढ़ 34वी वाहिनी ITBP के जवान के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना आईटीबीपी की बटालियन को दी। जिसके बाद आईटीबीपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें