HaridwarBig News

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पूर्व सभासद का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बाहर किला में पूर्व सभसाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पूर्व सभासद का शव

घटना सोमवार की है. मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व सभासद का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक के पुत्र आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता कल से लापता चल रहे थे. आरिफ ने बताया आखिर बार उन्हें पास के ही मकान में बैठे देखा था.

जांच में जुटी पुलिस

रात भर जब वह घर नहीं आए तो अनहोनी की आशंका के चलते उनकी खोजबीन की. आरिफ ने बताया पास के ही मकान में उनका शव पड़ा मिला. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button