Haridwar NewsHighlight

सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, राहगीरों में मचा हड़कंप, नहीं हो पाई पहचान

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

मृतक के शिनाख्त के प्रयास जारी

मृतक व्यक्ति की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें