Nainital NewsBig News

देवखड़ी नाले में बहे युवक का शव बरामद, जंगल में मिली डेड बॉडी, परिजनों में मचा कोहराम

देवखडी नाले में बहे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. युवक की डेड बॉडी को पुलिस ने लालकुआं के जयपुर बीसा के पास नहर के पास जंगल से बरामद किया है. युवक का शव मिलने के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

देवखड़ी नाले में बहे युवक का शव बरामद

युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक सोमवार को महिला ने जंगल मे युवक का शव देखा. जिसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके से पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जंगल में मिली डेड बॉडी

शव मिलने के बाद से युवक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है. बता दें गुरुवार देर रात बाइक सवार आकाश देवखड़ी नाले के तेज बहाव में बह गया था. जिसके बाद से युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाये हुए थी. सोमवार को पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें