Big NewsDehradun News

देहरादून में यहां नाले में पड़ा मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है. ओएनजीसी के पास एक नाले में युवक का शव पड़ा मिला. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है.

नाले में पड़ा मिला युवक का शव

घटना बुधवार की है. मामला थाना कैंट क्षेत्र का है. ओएनजीसी के पास एक नाले में युवक का शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक युवक चांदमारी का रहने वाला बताया जा रहा.

पुलिस ने की मृतक की शिनाख्त

मृतक की शिनाख्त श्याम क्षेत्री (46) के रूप में हुई है. बतया जा रहा है मृतक को शराब की लत थी. इसी वजह से मृतक की पत्नी अपने दोनों बच्चों को पहले ही छोड़कर अपने मायके चली गई थी. बतया जा रहा है मंगलवार रात को भी श्याम शराब के नशे में नाले में गिरा था. जिससे उसकी मौत हो गई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें