RudraprayagBig News

झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव, एक पैर और सिर गायब, इलाके में दहशत

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के नौखू गांव के एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक का एक पैर और सिर गायब था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव

मृतक की पहचान अनिल सिंह (35) पुत्र बीरेंद्र सिंह निवासी नौखू गांव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अनिल सोमवार को गहड़खाल बाजार में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था। रात करीब आठ बजे वह घर के लिए निकल गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा। मंगलवार तक जब अनिल घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

एक पैर और सिर मिला गायब

बता दें अनिल घर में अकेला रहता था। ग्रामीणों ने अनिल के घर ना आने की जानकारी उसके परिजनों को दी। बुधवार को ग्रामीणों को अनिल का शव प्राथमिक विद्यालय गहड़खाल से 200 मीटर नीचे कपलखील पैदल मार्ग पर झाड़ियों में पड़ा मिला। शव का एक पैर और सिर गायब था। शव को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी वन्यजीव ने उसे अपना निवाला बनाया है।

जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीण गुलदार के निवाले बनाए जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि कुछ ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोएटमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को देखकर ज्यादा आशंका वन्यजीव द्वारा ही युवक को मारने की है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ़ हो पाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button