Haridwar NewsBig News

खेत में लहूलुहान हालत में मिला था महिला का शव, जंगली जानवर के हमले से हुई थी मौत, दहशत में आए ग्रामीण

मंगलौर के कुरड़ी गांव के जंगल में महिला का शव लहूलुहान हालत में मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है महिला खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान जंगली जानवर के हमले से महिला की मौत हो गई।

जंगली जानवर के हमले से महिला की मौत

वहीं जंगली जानवर के हमले से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण खौफ के साए में जीने पर मजबूर हैं। वहीं बुधवार को वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा पिंजरा लगाकर जंगली जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी विनय राठी ने वन कर्मियों को हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

जंगली जानवर को पकड़ने का किया जा रहा प्रयास

वन क्षेत्राधिकारी विनय राठी ने बताया कि वन विभाग की जांच के अनुसार प्रथम दृष्टया जंगली जानवर गुलदार हो सकता है। वहीं गुलदार को पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही गुलदार का रेस्क्यू कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की यदि क्षेत्र में कोई भी जंगली जानवर की गतिविधि नजर आती है, तो वन विभाग को इसकी सूचना दें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें