Dehradun NewsBig News

नीलकंठ मंदिर मार्ग पर झाड़ियों में मिला युवती का शव, फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

ऋषिकेश में नीलकंठ मंदिर मार्ग पर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

झाड़ियों में मिला युवती का शव

घटना सोमवार की है। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को नीलकंठ मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले झाड़ियां में एक युवती का शव पड़ा मिला। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र 20 से 25 वर्ष आंकी जा रही है।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

मामले को लेकर थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि चुन्नी से गला घोट कर युवती की हत्या की गई है। मृतका किसी बाहरी प्रदेश की लग रही है। युवती ने साड़ी पहनी हुई थी। फिलहाल युवयी की शादी शुदा है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें