Dehradun NewsBig News

नाले में सड़ी-गली अवस्था में मिला महिला और शिशु का शव, इलाके में मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त

देहरादून में कल देर शाम बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे नाले में सड़ी-गली अवस्था में महिला और शिशु का शव मिला। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

नाले में सड़ी-गली अवस्था में मिला महिला और शिशु का शव

घटनास्थल से दुर्गन्ध आने के बाद स्थानीय लोगों का ध्यान नाले की ओर गया। नाले में शव मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शिशु करीब तीन महीने का बताया जा रहा है।

नहीं हो पाई शवों की शिनाख्त

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान करने की कोशिश की लेकिन फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शिशु ओर महिला के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण सामने आ पाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें