- Advertisement -
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने विकासनगर से गिरफ्तार किया है। अब आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
डीजीपी के नाम पर डोनेशन मांगने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी दौलत सिह कुंवर खिलाफ सतीश कुमार ने अपने साथी संजय सिह कटारिया के साथ लिखित रूप से तहरीर दी थी। जिसमें कहा गया था कि आरोपी ने डीजीपी के नाम पर उनसे 10 लाख की ठगी कर ली थी। और पैसे वापस मांगने पर गाली गलौच भी की थी।
तहरीर के बाद डीजीपी ने जल्द एक्शन लेने की बात कही थी। और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दौलत सिह कुंवर अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है।