Big NewsRudraprayag News

Uttarakhand news: द्वितीय केदार मदमहेश्वर और तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित

Uttarakhand news in Hindi: दशहरा के पावन अवसर पर आज द्वितीय केदार मदमहेश्वर (Madmaheshwar) के कपाट बंद की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। मदमहेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

मदमहेश्वर (Madmaheshwar) के कपाट बंद होने की तिथि घोषित

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बैठक कर शुभ मुहुर्त निकाला गया। द्वितीय केदार मदमहेश्वर के कपाट 22 नवंबर को शीतकाल पूजा आचरण के साथ बंद किए जाएंगे। बता दें मंगलवार सुबह आठ बजे से ही ओंकारेश्वर मंदिर में द्वितीय केदार की विशेष पूजा-अर्चना कर तिथि की घोषणा की गई।

Tungnath mandir के कपाट बंद होने की तिथि तय

दशहरा के मौके पर ही तुंगनाथ (Tungnath mandir) के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि घोषित की गई। तुंगनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए एक नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें