Big NewsUttarkashi News

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, जानें शुभ मुहूर्त

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त आज शारदीय नवरात्री के पहले दिन तय हो गई है। गंगोत्री धाम के रावल तीर्थ पुरोहितों ने कपाट बंद होने का समय कर दिया है।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय

बता दें गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएंगे। 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व और अभिजीत मुहूर्त की शुभ वेला पर ठीक 11 बजकर 45 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए आगामी छह महीने के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने जा रहे हैं।

नवरात्रि के पहले दिन होती है तिथि तय

बता दें हर साल नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री धाम के मंदिर समिति एवं रावल तीर्थ पुरोहित गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय करते हैं। बताते चले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को पूरे विधि-विधान के साथ खोले गए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें