Champawat NewsBig News

टनकपुर-पिथौरागढ़ NH पर स्वाला में गिरते बोल्डरों और मलबे से खतरा बरकरार, दलदल में फंस रहे वाहन

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला के पास आवाजाही जानलेवा बनी हुई है. बीते शनिवार को चंपावत से टनकपुर की ओर जा रही है एक आल्टो कार चंपावत के स्वाला के डेंजर जोन फंस गई.

स्वाला में गिरते बोल्डरों और मलबे से खतरा बरकरार

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला के पास वाहनों की आवाजाही जानलेवा बनी हुई है. बीते शनिवार को एक कार स्वाला पर बने दलदल में फंस गई. जिसके कारण कार के पीछे से आ रही दूसरी स्कार्पियो कार को भी रुकना पड़ा तभी अचानक पहाड़ी से विशाल बोल्डर तेजी से सड़क में खड़ी स्कॉर्पियो की और बढ़ने लगा. ये खतरनाक मंजर देख आसपास खड़े लोगों और वाहन चालकों की मानो सांसें थम गई.

बड़ा हादसा टला

गनीमत ये रही बोल्डर स्कॉर्पियो से कुछ फुट की दूरी से निकल गया और एक बड़ा जानलेवा हादसा होने से बाल बाल बच गया. वहीं अल्टो में सवार लोग कार को छोड़कर जान बचाकर भागे. किसी तरह फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाला. कुल मिलाकर स्वाला लगातार दुर्घटनाओ को दावत दे रहा है. बीते दिनों भी एक कैंटर बोल्डर की चपेट में आने से गहरी खाई में जा गिरी थी. प्रशासन के ओर से यहां से गुजरने वाले लोगों से सावधानी से वाहन निकालने की अपील की गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें