UttarakhandBig NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में एक बार फिर मंडराया खतरा, मकान की छत धसने से दहशत में आए ग्रामीण

जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में एक बार फिर मकानों में बढ़ती दरारें डराने लगी है। प्रशासन की ओर से सिंहधार वार्ड स्थित असुरक्षित घोषित किए गए एक मकान में बुधवार रात तेज आवाज के साथ अचानक दरारें बढ़ गई। दरारें बढ़ने के बाद से ही परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए।

सिंहधार वार्ड में एक बार फिर मंडराया खतरा

सिंहधार वार्ड में स्टेट बैंक के पास प्रकाश भौठियाल के मकान में बुधवार रात 10:40 बजे तेज आवाज आई। प्रकाश ने बताया कि ऐसे लगा जैसे कुछ चटक गया है। जिसके बाद से परिवार के लोग दहशत में आ गए। गुरूवार सुबह देखा तो घर की सीढ़ियां छत से चिपक गई थी। दीवारों में दरारें और गहरी थी ओर छत भी धस गई थी।

असुरक्षित घर में रहने को मजबूर प्रभावित परिवार

जानकारी के मुताबिक प्रकाश ने आरोप लगाया है कि राहत शिविर में रहने के दौरान उनके हाथ में चोट लगी थी। वह गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती हुआ था। परिवार के लोग भी अस्पताल में उसके साथ थे। उस समय होटल व्यवसायी और नोडल अधिकारी ने उन्हें फोन कर होटल का कमरा खाली करने के लिए बोल दिया था।

प्रकाश को बताया गया की यात्रा सीजन में होटल की बुकिंग आनी शुरू हो गई है। प्रकाश के मुताबिक अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने होटल के कमरे की चाभी उन्हें सौंप दी थी और अपने असुरक्षित घर में लौट आए। दो माह से वो इसी मकान में रह रहे हैं।

बता दें पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि उन्हें जबरन होटल से बाहर किया गया था। जिसके बाद वह असुरक्षित घर में रहने को मजबूर हैं। उनकी शिकायत के बाद अब प्रशासन ने पीड़ित परिवार को नगर पालिका में शिफ्ट होने के लिए कहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें