National

त्रिपुरा में बाढ़ और भूस्खलन से नुकसान, 22 लोगों की मौत, नदियां खतरे के निशान से पार

त्रिपुरा में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। 22 लोगों की राज्य में मौत हो गई है। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान किया जा रहा है। अब तक 65,400 लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है।

अगले आदेश तक स्कूल बंद

एनडीआरएफ की चार टीमें बचाव अभियान में राज्य की सहायता कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने त्रिपुरा के सीएम से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार ने अगले आदेश तक स्कूल बंद करने का ऐलान किया है।

नदियों में जलस्तर खतरे के निशान को पार

राज्य सरकार के मुताबिक रविवार से भारी बारिश के चलते राज्य की सभी बड़ी नदियों में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। बताया जा रहा है कि 2,032 स्थानों पर भूस्खलन की खबरें हैं, जिनमें से 1,789 स्थानों को साफ कर दिया गया है। केंद्र ने गोमती और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराएं हैं।

भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी

पश्चिम त्रिपुरा और सिपाहीजिला जिले में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को बाहर न निकलनें की सलाह दी गई है।

Back to top button