Big NewsUdham Singh Nagar News

Udham Singh Nagar बैगुल नदी में बाढ़ आने से टूटा बांध, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Udham singh nagar news: प्रदेश में भारी बारिश का तांडव जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में बैगुल नदी में बाढ़ आने से बांध टूट गया है। जिसके कारण दर्जनों घरों में पानी घुस गया है।

भारी बारिश के चलते बैगुल नदी में बाढ़ से टूटा बांध

Udham singh nagar जिले के सितारगंज और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बैगूल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई।

बाढ़ से बमनपुरी गांव के निकट बनाया गया बांध टूट गया। इसके अलावा एक अन्य बांध क्षतिग्रस्त हो गया है। बांध के टूटने से नदी किनारे बसे गांव बमनपरी में करीब आधे दर्जन से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है।

जिला प्रशासन व एनडीआरफ ने शुरू किया रेस्क्यू

बाढ़ आने और लोगों के घरों में पानी घुसने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिसके बाद प्रभावित बमनपुरी गांव में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बाढ़ प्रभावित लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

कई बार चेताने के बाद भी सिंचाई विभाग ने नहीं ली सुध

प्रभावित ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सिंचाई विभाग को बार -बार बाढ़ को लेकर चेताया जा चुका है।

लेकिन इसके बावजूद सिंचाई विभाग ने ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली। इसके साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय से बांध की मरम्मत की गई होती तो वो टूटता नहीं।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा

लगातार मूसलाधार बरसात के चलते बैगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से रत्नफार्म झाड़ी गांव के भी कई घरों में पानी घुस गया। सूचना पर पहुंचा जिला प्रशासन और एनडीआरफ की टीम ने 100 से अधिक लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

प्रशासन ने रेस्क्यू किये लोगों को अन्य स्थानों में ठहराकर की खाने-पीने की व्यवस्था की है। अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने कहा है कि रेस्क्यू अभियान जारी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। हालांकि पानी कम होने की वजह से कुछ लोग घरों से नहीं आ रहे हैं। उनसे आग्रह किया जा रहा है कि वो भी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। नहीं तो प्रशासन को सख्ती करनी पड़ेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें