Dehradunhighlight

CS ने ली झुग्गी पुनर्विकास की समीक्षा बैठक, सर्वे और आवास आवंटन के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश में झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास से सम्बंधित बैठक ली। इस दौरान सीएस ने अधिकारियों को झुग्गियों का दोबारा सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए।

झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास को लेकर CS की बैठक

सीएस ने निर्देश दिए कि साल 2011-12 में किए गए सर्वे में चिन्हित श्रेणी 1 और श्रेणी 2 के पात्र लोगों का स्थानीय निकायों और जिलाधिकारियों की सहायता से अभियान चला कर विनियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि झुग्गियों के पुनर्विकास के लिए गठित जिला स्तरीय समितियों की बैठकों को आयोजित किया जाए। इसके बाद राज्य स्तरीय बैठक का भी जल्द आयोजन किया जाए।

CS ने दिए आवास आवंटन के निर्देश

सीएस ने कहा कि काठबंगला प्रोजेक्ट में निर्मित आवासों का आवंटन नवम्बर तक कर लिया जाए। उन्होंने सचिव शहरी विकास को इसकी निरन्तर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। सीएस ने निर्देश दिए कि भूमि चिन्हीकरण, आवंटन के लिए नियम, आंकलन, पात्रता और DPR तैयार किए जाने के लिए सचिव शहरी विकास, सचिव लोक निर्माण विभाग, MDDA और नगर निगम संयुक्त बैठक लेकर निर्णय लें।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button