Dehradun NewsHighlight

हरेला पर्व पर CS ने किया पौधरोपण, युवाओं से की पेड़ लगाने की अपील

उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथपुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया।

मुख्य सचिव ने किया पौधरोपण

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अमलतास (Golden Shower Tree) का पौधा रोपा। इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से पौधरोपण की अपील की है।

हरियाली से खुशहाली का संदेश देता है हरेला : CS

कार्यक्रम के दौरान सीएस राधा रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का यह लोकपर्व विश्व एवं मानव जगत को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली से खुशहाली का संदेश देता है।

पौधरोपण की फोटो अपलोड करने का किया अनुरोध : CS

मुख्य सचिव ने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करने तथा पौधरोपण की फोटो व जानकारी अपलोड करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें