HighlightDehradun News

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि को लेकर CS की बैठक, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

उत्तराखण्ड सचिवालय में आज राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों पर अनुमोदन के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।

पुनर्निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के साथ हो काम : CS

बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सुरक्षात्मक और पुनर्निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने की सख्त हिदायत दी। सीएस ने बाढ़ सुरक्षा कार्यो के साथ-साथ नदियों को नियमित चैनेलाइजेशन करने के भी निर्देश दिए। सीएस ने जोखिम भरे क्षेत्रों में आबादी की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। सीएस ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर नियमित निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।

सीएस ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

सीएस ने क्षतिग्रस्त केदारनाथ पैदल मार्ग, रूद्रप्रयाग में ऊखीमठ के बेडुला तिमली तोक और सरूणा गांवों की मधुगंगा नदी से कटाव सुरक्षा योजना, ऊखीमठ के पैज गांव की आवासीय बस्ती के पास वैज-करोखी मोटर मार्ग पर भू-धंसाव एवं भू-स्खलन की रोकथाम के लिए सुरक्षा योजना, राजकीय इंटर कालेज वैडा के पास हो रहे भूस्खलन, आकाश कामिनी नदी से कटाव सुरक्षा योजना और सीतापुर बाजार की पातीगाड मन्दाकिनी नदी के दांये तट से कटाव सुरक्षा योजना के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोनप्रयाग में सोन नदी के बाएं तट पर बिजली घर पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों, सोनप्रयाग में सोन और मन्दाकिनी नदी के संगम में डाउन स्ट्रीम में निर्मित योजनाओं के सुरक्षात्मक कार्यों, ऊखीमठ की मंगोली आवासीय बस्ती की कुपडा गदेरे से कटाव सुरक्षा योजना, उत्तरकाशी के बड़कोट के बनास गांव में आबादी के बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्यों, उधमसिंहनगर के सितारगंज में निर्मल नगर को बैगुल नदी की बाढ़ से बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना को स्वीकृति दी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें