Uttarakhand

नैनीताल की हसीन वादियों में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़, पढ़े रूट डायवर्जन की जरूरी खबर  

गर्मी शुरू होते ही लोग ठंडी जगहों में जाना पसंद करते हैं। ऐसे में नैनीताल लोगों के लिए पसंदीदा जगहों में से एक हैं। ऐसे में यदि आप इस बार नैनीताल की हसीन वादियों में घूमने का मन बना रहे हैं तो वहां जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें। दरसअल नैनीताल में काफी भीड़ होने लगी है जिसके कारण जाम की समस्या से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में उमड़ रही भीड़ को काबू करने के लिए  खास प्लान बनाया जा रहा है।

नैनीताल के पास बनेगी पार्किंग

नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी के आसपास और नैनीताल के नजदीक वाली जगह में पार्किंग को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। सबसे ज्यादा चुनौती बस से नैनीताल जाने वाले लोगों को आ रही है। जिसको देखते हुए पुलिस अपना प्लान अभी से धरातल पर उतारने जा रही है। नैनीताल के पास में पार्किंग का चयन किया जा रहा है।

यहां वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट

बताया जा रहा है कि नैनीताल में पार्किंग फुल होने के बाद बाहर से आने वाले वाहनों को रूसी बाय पास और अन्य पार्किंग स्थल पर रोका जाएगा। वाहनों का दबाव ज्यादा हुआ तो हल्द्वानी से भी वाहनों का डायवर्जन किया जा सकता है। अगर नैनीताल और आसपास के पर्यटन वाली जगहों में आवाजाही बढ़ी और वाहनों का दबाव बहुत ही ज्यादा बढ़ गया तो भवाली में भी वाहनों को रोका जा सकता है। पर्यटकों को शटल सेवा द्वारा नैनीताल भेजा जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें